मंदसौर में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटी:3 डिग्री गिरा तापमान, नए साल में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

मंदसौर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी कम होकर 50 मीटर तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। मौसम जानकारों के मुताबिक, पिछले दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस व साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहा, लेकिन अब यह खत्म हो गया है । बादल छटने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है। नए साल में बढ़ सकता है शीतलहर का असर जिले में जनवरी की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। अगले दो दिन हल्का कोहरा छा सकता है, जिसके बाद 1 और 2 जनवरी को शीत लहर का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआत के दो दिन में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ जाएगा।