भोपाल में आग में झुलसे युवक की मौत:हाथ में लगे पेंट को थिनर से धोया, फिर जलाई बीड़ी तो लगी आग

भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले पुताई ठेकेदार की आग की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान सोमवार तड़के सुबह मौत हो गई। 23 दिसंबर को काम से लौटने के बाद हाथ में लगे पेंट को उन्होंने थिनर से साफ किया था। इसके तत्काल बाद उन्होंने बीड़ी जलाने के लिए लाइटर जलाया। इससे उनके कपड़ों में आग लग गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रोहित नगर का रहने वाला था मृतक राजेश मालवीय (40) पुत्र प्रभुलाल मालवीय रोहित नगर शाहपुरा के रहने वाले थे। पुताई की ठेकेदारी करते थे। 23 दिसंबर को काम से लौटने के बाद थिनर से हाथ साफ किए थे। इसी बीच बीड़ी जलाई तो आग लग गई। इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। पत्नी गृहिणी हैं। सोमवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है।