पहली कृषि कैबिनेट बैठक पर किसानों की नजर:खरगोन हवाई पट्टी पर चार्टर से पहुंचे 11 मंत्री, फिर सड़कमार्ग से नागलवाड़ी गए

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में चल रही है। इस बैठक को लेकर प्रदेशभर के किसानों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि कृषि व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। 11 मंत्री चार्टर प्लेन से पहुंचे बैठक में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कृषिमंत्री एदल सिंह कंसाना सहित 11 मंत्री सुबह 10 बजे चार्टर प्लेन से खरगोन जिले की सिनखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से सभी मंत्री सड़क मार्ग से नागलवाड़ी पहुंचे। हवाई पट्टी पर पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी रवींद्र वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसलों की संभावना मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि यह कृषि कैबिनेट किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली है। कृषिमंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए ठोस फैसले किए जा सकते हैं। 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। खेती को तकनीक से जोड़कर उसे लाभ का धंधा बनाने की दिशा में यह कैबिनेट अहम भूमिका निभाएगी। इस बैठक से प्रदेश के किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं और अब सबकी नजर कैबिनेट के फैसलों पर टिकी है।