कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। समाजसेवी संस्था कस्तूरबा महिला मंडल में नए सत्र के प्रारंभ में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, विशेष अतिथि प्रजापति ब्रम्हकुमारी की प्रमुख संचालिका पुष्पा बहन एवं प्रसिद्ध समाजसेविका रतना ओस्तवाल व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, पार्षद रवि सिन्हा, मूलंचद भंसाली उपस्थित थे। लीयनेस क्लब के सौजन्य से ओमप्रकाश खंडेलवाल व उषा खंडेलवाल द्वारा उनके सास-ससुर स्व. नंदकिशोर शांतिदेवी खंडेलवाल की स्मृति में कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा संचालित कस्तूरबा हायर सेकंडरी स्कूल को वॉटर कूलर प्रदान किया गया। जिसका उद्घाटन महापौर मधुसूदन यादव द्वारा किया गया। संस्था एवं विद्यालय की ओर से उषा खंडेलवाल एवं उनके परिवार को धन्यवाद दिया गया है।
महापौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते विद्यालय को 30 सेट टेबल-बैंच व एक कम्प्यूटर सिस्टम प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षिका सरस्वती माहेश्वरी ने आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन शारदा तिवारी ने किया। अध्यक्ष अल्का जानी ने स्वागत् भाषण दिया। सचिव डॉ. साधना तिवारी ने गत वर्ष के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष शोभा चोपड़ा ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। संस्था के वकील नवीन शर्मा एवं समिति के सलाहकार अजय मिश्रा ने अपनी शुभकामनाएं भेजी।
संस्था की सचिव डॉ. साधना तिवारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विगत बारह वर्षों से शासन द्वारा आयोजित सामूहिक योगा अभ्यास सत्र संचालन की सेवा दी जा रही है। जिसके लिए उन्हें इस वर्ष उत्कृष्ट संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. साधना तिवारी ने संस्था का मान एवं गौरव बढ़ाया है। जिसके लिए संस्था उन्हें सम्मानित करेगी। कार्यक्रम में अनिता जैन, आशा गुप्ता, जनकबाई गुप्ता, विद्या पांडे, अर्चना दास, टीना खण्डेलवाल, सरोज कोटडिय़ा, अमिता मुंदड़ा, उमा खण्डेलवाल, गायत्री अग्रवाल, मधु खण्डेलवाल, सुनिता लोहिया एवं कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।