गरीब युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण:हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज में 21 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन; 24 से शुरू होगा कोर्स

हरदा में गरीब युवाओं को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा का मौका मिल रहा है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से प्रोजेक्ट 'कोड' के तहत ये पहल की गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा में ये कोर्स संचालित किया जाएगा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह ने बताया कि 17 से 21 मार्च तक रजिस्ट्रेशन चलेगा। कोर्स 24 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा ये कोर्स उन युवाओं के लिए है, जिनके पास कंप्यूटर नहीं है। साथ ही जो आर्थिक कारणों से अन्य कंप्यूटर सेंटर में शिक्षा नहीं ले सकते हैं। जानकारी के लिए इनसे संपर्क करें रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए कॉलेज कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है। संजू नवाड़े (9179764037), अमित गौर (9826962521) और पारुल श्रीवास (8770180131) से संपर्क कर सकते हैं।