विदिशा में बदला मौसम:पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर; 8 डिग्री के नीचे पहुंच तापमान

विदिशा में मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिसके चलते पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में तेजी गिरावट हो रही है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को दिन में भी ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। ठंड के मौसम में पहली बार पारा 7.5 डिग्री पर पहुंचा गया है । मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा का प्रकोप 10 दिसंबर से और बढ़ने की संभावना है। इससे रात का पारा दो से तीन डिग्री तक और गिर सकता है। अगले तीन दिन में रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।