मुरैना में सुबह से छाया रहा घना कोहरा:न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज; दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

मुरैना में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर 12 बजे के लगभग हल्की-हल्की धूप निकली। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, पिछले 3 दिन से मुरैना जिले का मौसम खुला हुआ था। सुबह से ही तेज धूप निकल रही थी। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और सुबह से ही कोहरा छा गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 व 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होगी। उसके बाद ठंड बढ़ेगी। रात का तापमान घटा शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। बीते 3 दिनों में अधिक धूप पड़ने के कारण कोहरा छाया हुआ है। फसलों के लिए लाभदायक मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोहरा फसलों के लिए लाभदायक है। गेहूं और सरसों की फसल के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके साथ ही मौसमी सब्जियों के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। दो दिन बूंदाबांदी की संभावना मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया कि 11 और 12 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी। यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी।