नीमच में चोरी का खुलासा:टीचर कॉलोनी से चोरी गए 30 ग्राम सोना और 5.5 किलो चांदी बरामद

नीमच पुलिस ने टीचर कॉलोनी में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। एसपी अंकित जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने राजगढ़ जिले के छापीहेडा निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम तंवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 30 ग्राम सोना और 5.5 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया और वारदात के समय पहने कपड़े भी मिले हैं। 15 मार्च को टीचर कॉलोनी में दिन के समय हुई इस चोरी का खुलासा कैंट थाना पुलिस ने साइबर सेल और राजगढ़ पुलिस की मदद से किया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले घरों की रेकी करता था और फिर वारदात को अंजाम देता था। वह आपराधिक गिरोहों से भी जुड़ा हुआ था। उसने नीमच, मंदसौर और राजस्थान के आसपास के जिलों में भी चोरियां की हैं। एसपी ने साइबर सेल की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। टीम ने 2024 और फरवरी 2025 में 17.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की राशि वापस दिलवाई है। इसके अलावा 90 मोबाइल नंबर और 150 IMEI नंबर को ब्लॉक किया गया है। साथ ही 23 लाख रुपये की कीमत के 130 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए हैं। जुए के फड़ पर छापा, 11 गिरफ्तार शहर की कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के ईदगाह कालोनी के पीछे खेत में चल रहे जुए के अडडे़ पर सायबर सेल, एसपी ऑफिस एवं पुलिस थाना नीमच केंट की संयुक्त दबिश,11 जुआंरी गिरफ्तार, 69 हजार 350 रूपयें, ताशपत्ती सहित 10 मोबाईल जप्त किये है। गिरफ्तार आरोपी फरार आरोपी