छतरपुर में एक्सीडेंट के 21 दिन बाद युवक की मौत:ग्वालियर से इलाज कराकर लौटा था घर, अचानक बिगड़ी तबीयत

छतरपुर सड़क हादसे में घायल हुए 24 वर्षीय युवक की 21 दिन बाद मौत हो गई। 31 दिसंबर को रात 8 बजे पन्ना रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने एक अल्टो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मृतक को ग्वालियर और उसके साथी को जबलपुर रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदौर गांव निवासी कमलेश कुशवाहा (24) के रूप में हुई है। वो शटरिंग का काम करता था और अपने साथी परमू कुशवाहा के साथ खजुराहो से काम करके लौट रहा था। अस्पताल से छुट्टी के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत मृतक के चाचा गणेश कुशवाहा ने बताया कि कमलेश का ग्वालियर में 12 दिन तक इलाज चला था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सुबह 9 बजे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश जारी है सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के अनुसार, हादसे में शामिल अल्टो (MP 16 C 4833) को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परमू का इलाज अभी भी जारी है।