इंडो मलेशिया टेस्ट सीरीज में भारत ने मलेशिया को 3-0 से हराकर विजेता बनीं

बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत ने जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 8 मार्च। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वाधान में इनडो मलेशिया टेस्ट सीरीज पुरुष एवं महिला का आयोजन मलेशिया में 27 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से चार खिलाडिय़ों का भारतीय टीम में चयन किया गया था। महासमुन्द जिले से पुरुष वर्ग में मुरली सिंह राजपुरोहित पी जी कॉलेज महासमुंद शामिल रहे। पिछले कई वर्षों से अपने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। मुरली सिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय प्रतियोगिता, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, सेंट्रल जोन, स्कूल एवं ओपन नेशनल खेल में शामिल हो चुके है। मुरली सिंह राजपुरोहित ने लगातार 4 वर्षों से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भागीदारी करते आ रहे हैं। 2019-20 एवं 2021-2022 में सेंट्रल जोन प्रतियोगिता में शामिल रहे। 2 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में भागीदारी, 2 सब - जूनियर नेशनल, 2021 में जूनियर नेशनल, 2023 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई है। मलेशिया टेस्ट सीरीज में भारत की टीम ने बेहतर प्रर्दशन करते हुए मलेशिया को 03-00 से हराया। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में विजेता बनीं। पदक जीतकर वापसी होने पर टीम इंडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मुरली एवं पिता मोती सिंह से मुलाकात कर बधाई दीं एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर लंगेह ने खेल संघ एवं मुरली से खेल के विषय में चर्चा कर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में अधोसंरचना विकास करने की बात कहीं। मुरली सिंह राजपुरोहित के इंडो मलेशिया टेस्ट सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर जिला अध्यक्ष भाजपा येतराम साहू, बादल मक्कड, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, राहुल चंद्राकर, भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाई राजा राव, भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष नरेश चंद्राकर, इसरार अहमद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे, समस्त जिला सचिवों छत्तीसगढ़, प्रदेश सह सचिव एवं जिला सचिव अंकित लुनिया, मोबिन क़ुरैशी, राकेश थावाईत, रविंदर गुरुदत्ता, तारिणी चंद्राकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, लोकेश चंद्राकर, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय से दिलीप कुमार लहरें, मुकेश पेंदरिया, कपिल पेंदरिया व प्रभात सेठ, राजेश शर्मा, विनय भारद्वाज, शबाब कुरैशी, त्रिपेश साहू, राजेश दीवान, डॉ. सुनील कुमार भोई, रूपेश महिलांग, भूषण साहू, गजेंद्र यादव, रमन सिंह ठाकुर, इमरान अली हैंडबॉल जिला सचिव, अभिषेक अंबिलकर, शुभम, कुंदन, लक्ष्मी चंद्राकर, पंकज मिनी स्टेडियम महासमुंद के खिलाडिय़ों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।