शाजापुर में मधुमक्खियों का मजदूरों पर हमला:खेत पर गेहूं काट रहे 12 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

शाजापुर जिले के गांव तिंगाजपुर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे करीब खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोट माया बाई को आई। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे पर कई जगह डंक मारे। घटना के करीब ढाई घंटे बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अचानक आया मधुमक्खियों का झुंड प्रत्यक्षदर्शी संतोष ने बताया कि वे सभी खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इकट्ठा गेहूं कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रवि सोनी ने बताया कि माया बाई को गंभीर हालत में लाया गया था। उनके चेहरे पर कई जगह मधुमक्खियों के डंक लगे थे। हमने तुरंत इलाज शुरू किया। अब उनकी स्थिति सामान्य है।