रूबी उपाध्यक्ष, इकरामुद्दीन, सूर्यकांत, देवेश व विनय बने महामंत्री, सुजीत कार्यसमिति सदस्य
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। गुरुवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठों और युवाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र गरचा (रूबी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर कुल 6 का मनोनयन किया गया है। इसी तरह 12 महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें इकरामुद्दीन सोलंकी, सूर्यकांत जैन, देवेश डाकलिया और विनय झा शामिल हैं। इसी तरह दर्जनभर सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से नरेश साहू, साजिद खान, असगर बेग, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति शामिल हैं। उधर कार्यसमिति सदस्य के रूप में 10 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों को शामिल किया गया है। जिनमें सुजीत दत्ता का नाम शामिल है। इस संबंध में शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि कार्यकारिणी पूरी तरह से संतुलित है। सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। आने वाले दिनों में यह टीम राजनीतिक रूप से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करेगी।
शारदा उपाध्यक्ष व कुसुम बनी महामंत्री
शहर कांग्रेस की टीम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शारदा तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुसुम दुबे को भी महामंत्री बनाया गया है। शारदा तिवारी कांग्रेस में सालों से सक्रिय रही है। वह संगठन के लिए पूरी लगनशीलता के साथ काम करने के लिए जानी जाती है। इधर श्रीमती दुबे कांग्रेस की प्रमुख महिला नेत्रियों में एक है। वह संगठन से मिले निर्देशों का सदैव पालन करते हुए पार्टी हित में सक्रिय रही है। राजनीतिक रूप से वह काफी मुखर मानी जाती है। वह महिलाओं व अन्य नीतिगत मुद्दों को लेकर विपक्षी दल पर हमलावर रही है। उनकी सक्रियता के चलते महामंत्री का दायित्व संगठन ने सौंपा है।