कर्मचारी संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस:तुलसी नगर स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण, आठवें वेतन आयोग के गठन का स्वागत

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तुलसी नगर स्थित नवीन प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। भारत माता की जय गणतंत्र दिवस अमर रहे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अमर रहे आदि गगन चुम्बी नारे लगाए गये। संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ ने आठवें वेतन आयोग के गठन का स्वागत करते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करवाने का भी संकल्प लिया। लिपिक संवर्ग के प्रदेश सह संयोजक मयूर उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया, चन्द्रशेखर व्यास, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, के बी मेवाड़े, बी डी चौरसिया, विजय रैकवार, जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन, रज्जु रैकवार, शिवकुमार शर्मा, अशोक साहू, सुरेश शर्मा, रवींद्रनाथ, जीतेंद्र द्विवेदी, विजेंद्र भदौरिया, वल्लभ सेन सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।