महासमुंद, 5 जनवरी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व शनिवार को शहर के वार्ड 29 रमनटोला में निवासरत वार्डवासियों की वर्षों पुरानी सीसी रोड निर्माण की मांग को पूरा करते हुए इसका भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद श्रीमती महिलांग ने कहा कि अपने ढाई साल के अल्प कार्यकाल में शहरवासियों की अपेक्षा अनुरूप उनके लिए विकास कार्य करने के साथ उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया है। शहर में विकास का यह दौर आगे भी जारी रहे, उसके लिए वे हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान वार्डवासी मौजूद रहे।