नर्मदापुरम में 1.6 डिग्री तापमान गिरने से ठिठुरन:ग्रामीण अंचल में सुबह छाया रहा घना कोहरा; दिन में तेज धूप से राहत

नर्मदापुरम के मौसम में पिछले एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी हुई है। जिससे ठंड कभी कम तो कभी ज्यादा पड़ रही है। सोमवार रात को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। सुबह मौसम में ठिठुरन रही। ग्रामीण अंचल सोहागपुर के आसपास सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिले में पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री पारे में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को नर्मदापुरम में रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और पचमढ़ी में 7.8 डिग्री दर्ज हुआ है। उत्तरी हवाएं तेज गति से चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मंगलवार रात से तापमान बढ़ेगा। वहीं दिन में तेज धूप पड़ रही है। जिससे गर्मी का एहसास हो रहा। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। पिछले 7 दिनों का न्यूनतम तापमान