निवाड़ी में डीजे विवाद में युवक की हत्या का खुलासा:रंगपंचमी पर शराब पार्टी में बुलाकर गोली मारी, दो आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी पुलिस ने रंगपंचमी के दिन हुई महेंद्र कुशवाह की हत्या का खुलासा कर दिया है। एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि डीजे साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी थी। डीजे सिस्टम देने से मना करने पर की हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक महेंद्र सिंह कुशवाहा और आरोपी सतेंद्र यादव, निक्की अहिरवार के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। होली के दौरान महेंद्र ने सतेंद्र को डीजे सिस्टम देने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने रंगपंचमी पर उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया 19 मार्च की रात 8 बजे आरोपियों ने महेंद्र को शराब पार्टी के बहाने बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, सतेंद्र ने उसके गले पर कट्टा रखकर गोली चला दी। मौके पर ही महेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर व्याटा के जंगल से सतेंद्र यादव (36) औ निक्की अहिरवार (33) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई है। गठित विशेष टीम ने मुखबिर और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों को पकड़ा। दोनों आरोपी निवाड़ी के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले हैं।