जीजा के लेन-देन में फंसी बाइक:एक साल से नहीं मिल रही वापस; युवक ने गुना कलेक्टर से लगाई गुहार

गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र के निवासी खलक सिंह सेन को अपने जीजा के लेन-देन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एक साल से उनकी बाइक वापस नहीं मिल रही है। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने कलेक्टर से मदद मांगी है। खलक सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल 2024 को वह अशोकनगर जा रहे थे। सर्दी अधिक होने के कारण बस से यात्रा करने का निर्णय लिया और अपनी बाइक पगारा स्थित डॉ. देवी सिंह की क्लिनिक पर रख दी। वापस लौटने पर उन्हें बाइक नहीं मिली। डॉ. देवी सिंह ने बाइक लेने से इनकार कर दिया। बाद में पता चला कि खलक सिंह के जीजा धर्मेंद्र सेन का डॉ. देवी सिंह से कुछ लेन-देन है, जिसकी वसूली के लिए डॉ. देवी सिंह ने बाइक रख ली। खलक सिंह ने डॉ. देवी सिंह के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कराया है। पुलिस और डॉ. देवी सिंह के चक्कर काटते-काटते परेशान होकर खलक सिंह ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मामले को कार्रवाई के लिए पुलिस को भेज दिया है।