कुएं में गिरी बाइक, 4 दोस्तों की मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे, डूबने से गई सभी की जान

धार के मनावर में बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। बाइक सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। चारों शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा गुरुवार देर रात करीब 1 बजे उमरबन गांव के पास हुआ। मृतकों में संदीप मुवेल (19) सहित रोहन (19), मनीष (19) और अनुराग (19) शामिल हैं। सभी धरमपुरी के ग्राम मुंडला के रहने वाले थे। संदीप पूर्व राज्य गृहमंत्री का भतीजा था। आज चारों का होगा अंतिम संस्कार
मृतक संदीप मुवेल के परिजन शिवराम मुवेल ने बताया, चारों दोस्त संदीप की मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने छोटी उमरबन गए थे। देर रात वे अनुराग की बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। छोटी उमरबन से करीब 1 किलोमीटर दूर बीना मूडर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में जा गिरी। हादसे में चारों की मौत हो गई। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।